Silver & Gold Rate and Outlook: कीमती धातुओं के बाजार में दबाव लगातार बना हुआ है। मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंची ट्रेजरी यील्ड और US फेडरल रिजर्व के सख्त रुख की आशंकाओं के बीच चांदी 14 महीने के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रही है। मंगलवार को कॉमेक्स पर चांदी 1.18% की मामूली बढ़त के साथ $47.41 प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी, जबकि घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर दोपहर 12:01 बजे चांदी 0.95% चढ़कर ₹1,69,455 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
