Silver Rate Today: बिहार, दिल्ली, यूपी में चांदी का भाव रहा फ्लैट, जानिये 10 नवंबर का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: घरेलू बाजार में चांदी का भाव फ्लैट रहा। यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद में चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर भी घरेलू बाजार में भी दिख रहा है

अपडेटेड Nov 10, 2025 पर 11:17 AM
Silver Rate Today: चांदी के भाव 10 नवंबर को फ्लैट रहे।

Silver Price Today: आज सोमवार 10 नवंबर को चांदी का भाव फ्लैट नजर आ रहा है। ये बीते हफ्ते के रेट पर ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,400 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में चांदी का भाव 1,64,900 रुपये पर है। यहां जानें देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट कितना रहा।

आज फ्लैट रही चांदी

घरेलू बाजार में चांदी का भाव फ्लैट रहा। यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद में चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर भी घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। त्योहारों के बाद चांदी की मांग कुछ कम हुई जिसके बाद दाम भी कम हुए। अगर पीक भाव से तुलना करे तो चांदी का भाव 50,000 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि, अब शादी का मौसम शुरू हो गया है, जिससे आने वाले समय में चांदी की खरीद फिर बढ़ने की उम्मीद है।


आज 10 नवंबर को चांदी का रेट

आज सोमवार 10 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,52,400 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार चेन्नई जैसे सभी राज्यों में में चांदी का रेट बीते हफ्ते के रेट पर ही कारोबार कर रहा है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,64,900 रुपये पर है। दिल्ली में चांदी का रेट 152,400 रुपये पर है। चेन्नई और अन्य दक्षिण भारत राज्यों में चांदी का भाव उत्तर भारत  के राज्यों की तुलना में ज्यादा रहता है।

1 किलोग्राम चांदी का सोमवार 10 नवंबर 2025 का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,52,400
मुंबई 1,52,400
अहमदाबाद 1,52,400
चेन्नई 1,64,900
कोलकाता 1,52,400
गुरुग्राम 1,52,400
लखनऊ 1,52,400
बेंगलुरु 1,52,400
जयपुर 1,52,400
पटना 1,52,400
भुवनेश्वर 1,52,400
हैदराबाद 1,64,900

इंडस्ट्री में बढ़ी है चांदी की डिमांड

इन दिनों चांदी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। अब इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों या बर्तनों में नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और सोलर पैनलों में भी किया जा रहा है। इसी वजह से पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।

Gold Price Today: सोने का और गिरा भाव, चांदी भी लुढ़की; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।