Silver Price Today: चांदी के तेजी के दौर को थोड़ा ब्रेक लग गया है। दिल्ली में चांदी का दाम बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में 3,000 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, चेन्नई में चांदी के भाव में कोई खास बदलाव नहीं आया है। दक्षिण भारत में चांदी का दाम उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा है। चेन्नई में चांदी का रेट 2,09,900 रुपये के स्तर है। दिल्ली में चांदी का रेट कम होकार 1,97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। जानिये देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव 15 दिसंबर 2025 को क्या रहा।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देश में सोने के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 15 दिसंबर की सुबह दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,34,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि रोजाना के स्तर पर गिरावट है, लेकिन पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोने की कीमतों में अच्छी मजबूती बनी हुई है। इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 3,770 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 3,450 रुपये महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का रुझान मजबूत है और हाजिर सोना 4,338.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।
अन्य बड़े शहरों की बात करें तो मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,22,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। यही भाव पुणे और बेंगलुरु में भी देखने को मिल रहा है। इस साल घरेलू बाजार में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और अब तक करीब 65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहते हैं या रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमतों में 5 से 16 फीसदी तक और तेजी देखने को मिल सकती है।
सोमवार 15 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट
| शहर | 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में |
| दिल्ली | 1,97,900 |
| मुंबई | 1,97,900 |
| अहमदाबाद | 1,97,900 |
| चेन्नई | 2,09,900 |
| कोलकाता | 1,97,900 |
| गुरुग्राम | 1,97,900 |
| लखनऊ | 1,97,900 |
| बेंगलुरु | 1,97,900 |
| जयपुर | 1,97,900 |
| पटना | 1,97,900 |
| भुवनेश्वर | 1,97,900 |
| हैदराबाद | 2,09,900 |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।