Silver Rate Today: आज बुधवार 22 अप्रैल को चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 22 अप्रैल को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दिख रही है। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 8000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है

अपडेटेड Apr 22, 2026 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate: आज 22 अप्रैल को चांदी सस्ती हुई है।

Silver Price Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 22 अप्रैल को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दिख रही है। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट कल की तुलना में आज 8000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। उत्तर भारत के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज बुधवार 22 अप्रैल का सिल्वर रेट।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

चांदी का दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,65,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।


चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

दक्षिण भारत के कई शहरों में चांदी की कीमतें उत्तर भारत की तुलना में थोड़ी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,74,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना करीब 1% बढ़कर 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 2.48 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। वैश्विक हालात और डॉलर की मजबूती के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और सेफ हेवन की मांग के चलते डॉलर मजबूत हुआ है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने जैसे निवेश महंगे लगते हैं, जिससे उनकी मांग पर असर पड़ता है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीति के संकेत भी बाजार पर दबाव बना रहे हैं।

आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक घटनाओं पर निर्भर रहेंगी। खासकर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही स्थिति और सीजफायर से जुड़े फैसले बाजार की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहकर बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

बुधवार 22 अप्रैल को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली  2,65,900
मुंबई  2,65,900
अहमदाबाद  2,65,900
चेन्नई 2,74,900
कोलकाता  2,65,900
हैदराबाद 2,74,900
जयपुर  2,65,900
भोपाल  2,65,900
लखनऊ  2,65,900
चंडीगढ़  2,65,900

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फीका पड़ा गोल्ड, दिल्ली-मुंबई से लेकर लखनऊ-पटना तक बिक रहा इस भाव पर

Platinum Rate Today: बुधवार को प्लैटिनम में आई तेजी, जानिये 15 अप्रैल का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।