SIP Calculator: 30 साल में ₹1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कितनी SIP करनी होगी? समझिए पूरा हिसाब

SIP Calculator: 30 साल में ₹1 करोड़ का फंड बनाना मुश्किल नहीं, अगर निवेश की शुरुआत सही समय पर की जाए। 10%, 12% और 15% सालाना रिटर्न के अनुमान पर कितनी SIP करनी होगी? जानिए कंपाउंडिंग का पूरा गणित और निवेश का हिसाब।

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 9:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप 30 साल तक निवेश करते हैं, तो हर महीने बहुत बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होगी।

SIP Calculator: अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करते हैं, तो लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। बस निवेश की आदत डालनी होगी और उसे जारी रखना होगा।

मान लीजिए आप 30 साल में ₹1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं। ऐसे में हर महीने कितनी SIP करनी होगी? अगर निवेश पर 10%, 12% या 15% सालाना रिटर्न मिले, तो कितना पैसा जमा करना होगा? आइए पूरा हिसाब समझते हैं।

₹1 करोड़ के लिए कितनी SIP करनी होगी?


अगर आप 30 साल तक निवेश करते हैं, तो हर महीने बहुत बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होगी। 10% सालाना रिटर्न के अनुमान पर हर महीने करीब ₹4,424 की SIP करनी होगी। वहीं, 12% रिटर्न पर करीब ₹2,861 की SIP से ₹1 करोड़ का लक्ष्य हासिल हो सकता है। अगर 15% रिटर्न मिलता है, तो हर महीने करीब ₹1,444 निवेश करना होगा।

अनुमानित सालाना रिटर्न
हर महीने SIP 30 साल में कुल निवेश अनुमानित रिटर्न कुल फंड
10% ₹4,424 ₹15.93 लाख ₹84.07 लाख ₹1 करोड़
12% ₹2,861 ₹10.30 लाख ₹89.70 लाख ₹1 करोड़
15% ₹1,444 ₹5.20 लाख ₹94.80 लाख ₹1 करोड़

नोट: ये अनुमानित आंकड़े हैं। SIP हर महीने के अंत में निवेश करने और मंथली कंपाउंडिंग के आधार पर निकाले गए हैं। वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

10% रिटर्न पर कितनी SIP करनी होगी?

अगर निवेश पर सालाना 10% रिटर्न मिलता है, तो हर महीने करीब ₹4,424 की SIP करनी होगी। 30 साल में आप कुल करीब ₹15.93 लाख निवेश करेंगे। इस पर अनुमानित रिटर्न करीब ₹84.07 लाख हो सकता है। यानी आपकी जेब से करीब ₹16 लाख लगेंगे। बाकी रकम रिटर्न से बन जाएगी।

12% रिटर्न पर कितना पैसा जमा करना होगा?

12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर हर महीने करीब ₹2,861 की SIP करनी होगी। 30 साल में आपका कुल निवेश करीब ₹10.30 लाख होगा। वहीं, अनुमानित रिटर्न करीब ₹89.70 लाख हो सकता है। इससे लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का असर पता चलता है।

सिर्फ ₹1444 की SIP से बनेगा ₹1 करोड़?

अगर निवेश पर सालाना 15% रिटर्न का अनुमान लगाया जाए, तो हर महीने करीब ₹1,444 की SIP से 30 साल में ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है। इस दौरान आप कुल करीब ₹5.20 लाख निवेश करेंगे। बाकी करीब ₹94.80 लाख अनुमानित रिटर्न से बनेंगे।

हर साल SIP की रकम बढ़ाने से क्या होगा?

अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती है, तो SIP की रकम भी बढ़ा सकते हैं। इसे स्टेप-अप SIP कहते हैं।

मान लीजिए आपने ₹2,000 की SIP शुरू की। इसके बाद हर साल निवेश की रकम में 5% या 10% की बढ़ोतरी करते हैं। इससे समय के साथ आपकी कुल निवेश राशि बढ़ेगी। ₹1 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है।

Dhanteras या दिवाली पर पत्नी के नाम से खरीद रहे हैं सोना? पहले टैक्स के नियमों को जान लें फिर खरीदें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।