SIP Calculator: हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड चाहता है। लेकिन अगर आपकी सैलरी ₹30,000 है, तो क्या आप 1 करोड़ का बड़ा रिटायरमेंट फंड बन सकता है। जवाब है, हां। इसके लिए जरूरी है कि आप नियमित निवेश करें। साथ ही, अगर सैलरी बढ़ने के साथ निवेश की रकम भी बढ़ाएंगे, तो लक्ष्य जल्दी मिल जाएगा।
मान लीजिए आपकी महीने की सैलरी ₹30,000 है। आप हर महीने ₹6,000 निवेश करते हैं। यानी अपनी कमाई का 20% हिस्सा SIP में लगाते हैं। और इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं, तो आराम से अपना टारगेट हासिल कर सकते हैं।
कितने साल में बनेगा ₹1 करोड़ का फंड?
यह आपको मिलने वाले रिटर्न पर निर्भर करेगा। मान लीजिए आप ₹6,000 महीने की SIP शुरू करते हैं। तो अलग-अलग सालाना रिटर्न के अनुमान से करोड़पति बनने का समय का कुछ ऐसा हो सकता है।
इस कैलकुलेशन के मुताबिक, 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर करीब 20 साल में ₹1 करोड़ का फंड बन सकता है। इस दौरान आपका कुल निवेश करीब ₹41.24 लाख होगा। बाकी रकम अनुमानित रिटर्न से बनेगी।
SIP बढ़ाने पर कितनी जल्दी बनेंगे करोड़पति?
अगर आपकी सैलरी ₹30,000 से बढ़कर ₹40,000 या ₹50,000 हो जाती है, तो निवेश की रकम भी बढ़ा सकते हैं। इससे करोड़पति बनने का लक्ष्य जल्दी हासिल करने में मदद मिल सकती है।
इसे स्टेप-अप SIP कहते हैं। इसमें हर साल निवेश की रकम बढ़ाई जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आप पहले साल ₹6,000 महीने की SIP करते हैं। दूसरे साल इसे 10% बढ़ाकर ₹6,600 कर सकते हैं। तीसरे साल यह रकम ₹7,260 हो जाएगी।
इस कैलकुलेशन से पता चलता है कि हर साल SIP की रकम 10% बढ़ाने पर करोड़पति बनने का लक्ष्य करीब 4 से 7 साल पहले हासिल हो सकता है। हालांकि, इसके लिए निवेशक को हर साल बढ़ी हुई रकम निवेश करनी होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।