SIP Calculator: बच्चे के हायर एजुकेशन के लिए 10 साल में 80 लाख का फंड बनाना चाहता हूं, हर महीने कितना SIP करना होगा?

इंजीनियरिंग, एमबीए और मेडिकल जैसे कोर्सेज की फीस लगातार बढ़ रही है। कई कॉलेज लाखों की फीस ले रहे हैं। ऐसे में बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए बड़ा फंड तैयार करना जरूरी हो गया है। SIP से हायर एजुकेशन के लिए आसानी से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 7:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप से निवेश करने पर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल जाता है।

आज माता-पिता बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए चिंतित रहते हैं। इसकी वजह है कि हायर एजुकेशन पर आने वाला बड़ा खर्च। इंजीनियरिंग, एमबीए और मेडिकल जैसे कोर्सेज की फीस लगातार बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि माता-पिता 10 साल में बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

हर महीने इनवेस्ट करने से 10 साल में तैयार हो जाएगा बड़ा फंड

माता-पिता को हर महीने सैलरी का एक हिस्सा बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए बड़ा फंड बनाने के लिए निवेश करना होगा। इससे 10 साल में बड़ा फंड तैयार हो सकता है। अगर हर महीने सिप से निवेश किया जाए और सिप का अमाउंट हर साल 10 फीसदी बढ़ाया जाए तो यह काम और आसान हो जाता है।


म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप से कर सकते हैं निवेश 

म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप से निवेश करने पर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल जाता है। इतना रिटर्न किसी दूसरे इनवेस्टमेंट ऑप्शन में नहीं मिलता है। निवेश की अवधि 10 साल होने पर कंपाउंडिंग का भी फायदा मिल जाता है। लंबी अवधि के निवेश पर शेयर बाजारों में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

25,000 मंथली सिप को हर साल 10 फीसदी बढ़ाना होगा

अगर हर महीने 25,000 रुपये का SIP शुरू किया जाए और हर साल इसे 10 फीसदी बढ़ाया जाए तो 10 साल में आसानी से बड़ा फंड तैयार हो जाता है। हर साल सिप अमाउंट को 10 फीसदी बढ़ाना मुश्किल नहीं है। इसकी वजह यह है कि समय के साथ इनकम बढ़ती है। नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी भी हर साल बढ़ती है। इसलिए सिप को आसानी से हर साल 10 फीसदी बढ़ाया जा सकता है।

10 साल में करीब 82 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड 

मंथली 25,000 रुपये के सिप से शुरुआत करने और हर साल इसे 10 फीसदी बढ़ाने पर 10 साल में करीब 82,00,000 रुपये का फंड तैयार हो जाता है। इस कैलकुलेशन में सालाना रिटर्न 12 फीसदी माना गया है। 10 साल में आप कुल 47,81,227 रुपये इनवेस्ट करते हैं। इस पर आपको 33,91,019 रुपये रिटर्न मिलता है। इस तरह आपके लिए 10 साल में 81,72,246 रुपये का फंड तैयार हो जाता है।

यह भी पढ़ें: FD Calculator: सीनियर सिटीजंस के लिए खुशखबरी, इस प्राइवेट बैंक ने FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, जानिए 10 लाख डिपॉजिट पर 35 महीने में कितनी होगी कमाई

निवेश जितना जल्द शुरू करेंगे, उतना बड़ा फंड बन सकता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप जितना जल्द निवेश शुरू करेंगे, आप उतना बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि जल्द निवेश शुरू करने पर पैसे को बढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है। इसकी वजह से कुछ साल तक निवेश के बाद आपका पैसा तेजी से बढ़ने लगता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।