Get App

SIP Calculator: 20 साल में ₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना निवेश करें?

सिप के रिटर्न पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है। लेकिन, लंबी अवधि में निवेश पर इस उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता है। उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेश पर लंबी अवधि में सालाना कम से कम 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 7:00 AM
SIP Calculator: 20 साल में ₹1 करोड़ बनाने के लिए हर महीने कितना निवेश करें?
सिप से बड़ा फंड तैयार करने में टैक्स के पहलू को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

म्यूचुअल फंड में सिप के रास्ते लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। निवेश जल्द शुरू करने पर पैसे को बढ़ने के लिए ज्यादा समय मिलता है। सिप के रिटर्न पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है। लेकिन, लंबी अवधि में निवेश पर इस उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता है। सवाल है कि अगर 20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना हो तो हर महीने कितने अमाउंट का सिप करना होगा?

लंबी अवधि के निवेश पर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार कभी तेजी के दौर में होता है तो भी इसमें लंबे समय तक गिरावट जारी रहती है। इसका ज्यादा असर छोटी अवधि के निवेश पर तो पड़ता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेश पर ज्यादा नहीं पड़ता है। इसलिए जो लोग लंबी अवधि के लिए सिप से निवेश करना चाहते हैं, उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है।

20 साल में हर महीने 12000 के सिप से तैयार होगा 1 करोड़ का फंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें