Get App

SIP Investment: सिप कर रहे हैं? जानिए किस साल से रिटर्न पकड़ता है रफ्तार

SIP Investment: एसआईपी से निवेश करने वाले कई इनवेस्टर्स 1-2 साल में शानदार रिटर्न की उम्मीद करते हैं। आम तौर पर सिप से अच्छा रिटर्न के लिए थोड़ा समय देना पड़ता है। निवेश की अवधि जितनी लंबी होगी, बेहतर रिटर्न की संभावना उतनी ज्यादा होगी। इसके लिए आपको मार्केट के काम करने के तरीके को समझना जरूरी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 12:16 PM
SIP Investment: सिप कर रहे हैं? जानिए किस साल से रिटर्न पकड़ता है रफ्तार
कई SIP बहुत जल्द बंद कर दिए जाते हैं। इसकी वजह यह नहीं है कि स्ट्रेटेजी बदल जाती है बल्कि रिटर्न इनवेस्टर की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता है।

SIP Investment: सिप से निवेश के फायदों के बारे में अब ज्यादातर लोग जान चुके हैं। सिप से निवेश की जल्द शुरुआत करें, निवेश में अनुशासन बरतें, लंबी अवधि तक निवेश करें तो फिर आपके लिए बड़ा फंड तैयार हो जाएगा। इसमें सबसे बड़ा रोल कंपाउंडिंग का होता है। लेकिन, कई इनवेस्टर्स का कहना है कि निवेश के दौरान कई बार आपका पैसा ज्यादा तेजी से बढ़ता है तो कई बार उसकी ग्रोथ सुस्त होती है। सवाल है कि सिप से निवेश में आपका पैसा कब तेजी से बढ़ना शुरू होता है?

इस सवाल के जवाब के लिए आप निफ्टी 50 SIP के प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकते हैं। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि अलग-अलग पीरियड में रिटर्न कैसा रहा। यह भी कि समय के साथ इनवेस्टर का एक्सपीरियंस बदलता रहता है। इससे न सिर्फ एवरेज रिटर्न के बारे में पता चलता है बल्कि यह समझने में भी मदद मिलती है को छोटी अवधि और लंबी अवधि में प्रदर्शन किस तरह से रहता है।

शॉर्ट टर्म के नतीजे अनअट्रैक्टिव लग सकते हैं

1 से 3 साल में सिप का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, साल 2000 के बाद से Nifty 50 SIP के रिटर्न को देखने से पता चलता है कि शॉर्ट पीरियड में कई बार रिटर्न फ्लैट या XIRR रिटर्न निगेटिव रहा है। कुछ पीरियड में तो एक साल में सिप का रिटर्न माइनस 65 फीसदी तक रहा है। दो साल में माइनस 40 फीसदी और 3 साल में माइनस 22 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें