Get App

बाजार में गिरावट पर मैं म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहता हूं, एकमुश्त और सिप में से किस तरीके से निवेश में ज्यादा फायदा?

बाजार में गिरावट निवेश का अच्छा मौका है। लेकिन, कोई नहीं जानता कि यह गिरावट कब तक चलेगी। एकमुश्त तरीके से निवेश में आप एक बार में पूरा पैसा निवेश कर देते हैं। सिप से निवेश में हर महीने एक निश्चित अमाउंट निवेश होता है

Your Money Deskअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:54 PM
बाजार में गिरावट पर मैं म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहता हूं, एकमुश्त और सिप में से किस तरीके से निवेश में ज्यादा फायदा?
अगर निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहा है तो वह दोनों में किसी एक तरीके का इस्तेमाल कर सकता है।

कई निवेशक शेयर बाजार में जारी गिरावट के मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। वे सस्ते भाव पर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं। सवाल है कि म्यूचुअल फंड की स्कीम में निवेश करने के लिए एकमुश्त और सिप में से कौन सा तरीका ज्यादा सही रहेगा?

एकमुश्त और सिप से निवेश में फर्क

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में गिरावट निवेश का अच्छा मौका है। लेकिन, कोई नहीं जानता कि यह गिरावट कब तक चलेगी। एकमुश्त निवेश और सिप से निवेश के बीच सबसे बड़ा फर्क यह है कि आप एकमुश्त निवेश में एक बार में पूरा पैसा निवश कर देते हैं। सिप से निवेश करने में आपका हर महीने एक निश्चित अमाउंट निवेश के लिए इस्तेमाल होता है। दोनों ही तरीकों में पैसा म्यूचुअल फंड्स की स्कीम के जरिए मार्केट में जाता है।

गिरावट वाले बाजार में सिप सही है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें