Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने ₹5000 जमा करने पर कितना पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के नाम पर हर महीने ₹5,000 जमा करने से 21 साल में कितना फंड बन सकता है? सुकन्या समृद्धि योजना में कुल निवेश ₹9 लाख होगा, लेकिन ब्याज से रकम काफी बढ़ सकती है। जानिए मैच्योरिटी, निकासी और टैक्स से जुड़े जरूरी नियम।

Suneel Kumarअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 5:03 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: हर महीने ₹5000 जमा करने पर कितना पैसा बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
Sukanya smriddhi yojana में एक परिवार की दो बेटियों के नाम पर खाते खोले जा सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप बेटी के भविष्य के लिए छोटी उम्र से ही पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें सरकार की गारंटी मिलती है यानी आपका पैसा सुरक्षित रहता है।

साथ ही, यह उन छोटी बचत योजनाओं में शुमार हैं, जिनमें फिलहाल सबसे ज्यादा ब्याज यानी 8.2% सालाना मिलता है। आइए समझते हैं कि हर महीने ₹5,000 जमा करने पर मैच्योरिटी के समय कितना पैसा मिल सकता है।

हर महीने ₹5,000 जमा करने पर कितना निवेश होगा?

सुकन्या समृद्धि योजना में फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज दर है। अगर आप हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं, तो साल में कुल ₹60,000 जमा होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें