Get App

Gold Return: सरकारी गोल्ड स्कीम ने निवेशकों को किया मालामाल, ₹1 लाख का निवेश बना ₹3.33 लाख!

Sovereign Gold Bond: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) 2020-21 सीरीज XII के प्री-मैच्योर रिडेम्पशन के लिए ₹15,355 प्रति ग्राम की कीमत तय कर दी है। मार्च 2021 में ₹4,612 के भाव पर ऑनलाइन खरीदे गए इस बॉन्ड ने महज 5 साल में निवेशकों को 232% से ज्यादा का रिटर्न देकर उनका पैसा 3.33 गुना कर दिया है। जानिए कैसे तय हुआ यह रेट और निवेशकों को कितना हुआ कुल फायदा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 1:28 PM
Gold Return: सरकारी गोल्ड स्कीम ने निवेशकों को किया मालामाल, ₹1 लाख का निवेश बना ₹3.33 लाख!
निवेशकों को 232% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न मिला है

: अगर आपने 5 साल पहले सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड(SGB) स्कीम में पैसा लगाया था, तो समझिए आपकी लॉटरी लग चुकी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने SGB 2020-21 Series XII के प्री-मैच्योर रिडेम्पशन यानी समय से पहले भुनाने की कीमत ₹15,355 प्रति यूनिट तय कर दी है।

यह बॉन्ड 9 मार्च 2021 को लॉन्च हुआ था। नियमों के मुताबिक 5 साल पूरे होने पर इसे समय से पहले बेचने का ऑप्शन मिलता है। जिन निवेशकों ने 2021 में इसमें ₹1 लाख लगाए थे, उनका पैसा आज बढ़कर ₹3.33 लाख हो चुका है। यानी सीधे 232% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न।

आइए इसका पूरा गणित समझते हैं कि कैसे ₹1 लाख का निवेश ₹3.33 लाख में बदल गया और इस पर ब्याज का फायदा अलग से कैसे मिला।

₹1 लाख का निवेश कैसे बना ₹3.33 लाख?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें