स्टार सीमेंट के CFO ने कहा, कंपनी में अब और हिस्सेदारी बेचने की योजना नहीं

सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्टार सीमेंट के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि कंपनी में अब और स्टेक सेल नहीं होगा। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा कंपनी के अधिग्रहण की संभावना से भी इनकार किया। देश की सबसे बड़ी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने दिसंबर 2024 में मेघालय की कंपनी स्टार सीमेंट में 8.69 हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। यह डील 851 करोड़ रुपये में हुई थी

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 8:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अल्ट्राटेक सीमेंट ने दिसंबर 2024 में मेघालय की कंपनी स्टार सीमेंट में 8.69 हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था।

सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी स्टार सीमेंट (Star Cement) के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि कंपनी में अब और स्टेक सेल नहीं होगा। उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा कंपनी के अधिग्रहण की संभावना से भी इनकार किया। देश की सबसे बड़ी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने दिसंबर 2024 में मेघालय की कंपनी स्टार सीमेंट में 8.69 हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। यह डील 851 करोड़ रुपये में हुई थी।

इस कदम के बाद कंपनी के संपूर्ण अधिग्रहण को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। अल्ट्राटेक द्वारा इंडिया सीमेंट्स के अधिग्रहण के बाद यह चर्चा और तेज हो गई थी। दरअसल, आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी ने शुरू में इंडिया सीमेंट्स में माइनरिटी स्टेक खरीदा था। इसके बाद फिर कंट्रोलिंग स्टेक लिया था।

स्टार सीमेंट के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मनोज अग्रवाल ने एनालिस्ट्स के साथ पोस्ट अर्निंग कॉल में बताया, ‘कंपनी को लेकर प्रमोटर्स की प्रतिबद्धता बनी रहेगी और आगे हिस्सेदारी कम करने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है।’ नॉर्थ-ईस्टर्न रीजन में स्टार सीमेंट का सबसे ज्यादा मार्केट शेयर है। कंपनी की 79 पर्सेंट सेल्स इसी रीजन से आती है। कंपनी की कुल इंस्टॉल्ड क्षमता तकरीबन 80 लाख टन सालाना है। कंपनी के पास मेघालय में 1.67 मिलियन टन सालाना की क्षमता वाला इंटिग्रेटेड प्लांट है और 4 ग्राइंडिंग यूनिट्स हैं। कंपनी का इरादा 2030 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 25 मिलियन टन सालाना करने का है।


साल 2024 में अल्ट्राटेक ने चेन्नई की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में 55.49 पर्सेंट खरीदा था। अल्ट्राटेक सीमेंट ने जून में इंडिया सीमेंट्स में 22.7 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी थी, जबकि जून में कंपनी ने 390 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 32.72 पर्सेंट हिस्सा खरीदा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।