शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में NHPC
कंपनी ने 500 MW क्षमता के फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए JV बनाई है।
फोकस में BHARTI AIRTEL
Airtel Africa को $15.9 Cr की रकम मिली है। ये रकम तंजानिया में टावर असेट बेचने से मिली है।
फोकस में HINDUJA GLOBAL
कंपनी का बोर्ड आज बोनस शेयर पर विचार करेगा। बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर भी चर्चा होगी।
FUTURE GROUP को दिल्ली HC से राहत
दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से FUTURE GROUP को राहत मिली है। अमेजन और FUTURE GROUP के बीच सिंगापुर में चल रहे आर्बिट्रेशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी को होगी। दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिविजन बेंच ने बुधवार को फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ सिंगापुर ट्रिब्यूनल में चल रही एमेजॉन की मध्यस्थता की कार्यवाही पर रोक लगा दी। इससे एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट की एक सिंगल बेंच ने फ्यूचर ग्रुप की ऐसी याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें एमेजॉन के साथ सिंगापुर में चल रही मध्यस्थता कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की गई थी।
फ्यूचर ग्रुप ने इसके बाद हाई कोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच के सामने चुनौती दी थी। साथ ही फ्यूचर ग्रुप ने मांग की थी कि सिंगापुर स्थित इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर में एमेजॉन द्वारा शुरू की गई मध्यस्थता कार्यवाही पर रोक लगाने या उसे अवैध घोषित करने का आदेश दिया जाए।
दिल्ली HC में HERO Vs HERO
हीरो इलेक्ट्रिक, HERO MOTO CORP के खिलाफ दिल्ली HIGH COURT गई है। आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए HERO MOTO के HERO शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है।
फोकस में ANAND RATHI WEALTH
Q3 नतीजों पर आज ANAND RATHI WEALTH के बोर्ड की बैठक होगी। इसमें नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड पर भी चर्चा होगी।
फोकस में WOCKHARDT
आज की बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर चर्चा होगी।
फोकस में MAZAGON DOCK
7.1 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की आज एक्स डेट है।
Bulk deals
Ganesha Ecosphere में MCAP India Fund ने एनएसई पर 2.5 लाख शेयर 535.73 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। इसने बीएसई पर भी कंपनी के 1.5 लाख शेयर 535.42 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।
Vishwaraj Sugar Industries में S K Growth Fund 10 लाख शेयर 25.35 प्रति शेयर के भाव पर बेचे है।
Orient Green Power Company में Axis Bank ने 38 लाख शेयर 22.4 रुपए प्रति शेयर के भाव पर एनएसई पर बेचे हैं।
इसने बीएसई पर भी कंपनी के 45 लाख शेयर 22.8 प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।