Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले इंफोसिस, आयशर मोटर्स, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2022 पर 9:12 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले इंफोसिस, आयशर मोटर्स, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स और अन्य स्टॉक्स
RattanIndia Power ने राजीव रतन को 1 अक्टूबर 2022 से पांच साल की अवधि के लिए एक्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Infosys

आईटी सेवा कंपनी ने यूरोप स्थित लाइफ साइंसेज कंसल्टिंग एंड टेक्नोलॉजी फर्म बेस लाइफ साइंस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इससे कंपनी को Nordics region में अपना कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी।

Eicher Motors

रॉयल एनफील्ड ने अगस्त में 70,112 गाड़ियां बेचीं जो एक साल पहले अगस्त महीने में बेची गई 45,860 गाड़ियों की तुलना में 53% ज्यादा रहीं। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक आयशर ने 3.12 लाख गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में बेची गई 2.13 लाख गाड़ियों से 47% अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें