Get App

Sukanya Samriddhi: क्या सुकन्या समृद्धि का इस तिमाही में बढ़ेगा ब्याज? जानिए बेटी के लिए ₹50 लाख के फंड बनाने का पूरा कैलकुलेशन

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate: केंद्र सरकार आज छोटी बचत योजनाओं के लिए नई ब्याज दरों का ऐलान कर सकती है। वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर 8.2% की दर से दमदार ब्याज मिल रहा है, जो लंबे समय से स्थिर है। क्या इस बार ब्याज दर में कोई बदलाव होगा या 8.2% का रेट बरकरार रहेगा? जानिए श्यामला गोपीनाथ समिति का फार्मूला क्या संकेत दे रहा है और वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से बेटी के लिए पूरे ₹50 लाख का बड़ा फंड तैयार करने का सटीक गणित क्या है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 1:44 PM
Sukanya Samriddhi: क्या सुकन्या समृद्धि का इस तिमाही में बढ़ेगा ब्याज? जानिए बेटी के लिए ₹50 लाख के फंड बनाने का पूरा कैलकुलेशन
जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में इसे 8.0% से बढ़ाकर 8.2% किया गया था और तब से पिछली 10 समीक्षाओं में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों का ऐलान करने वाली है। वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर 8.2% वार्षिक ब्याज मिल रहा है।

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में इसे 8.0% से बढ़ाकर 8.2% किया गया था और तब से पिछली 10 समीक्षाओं में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर इस बार भी दरें स्थिर रहती हैं, तो यह लगातार 11वीं तिमाही होगी जब ब्याज दर में कोई फेरबदल नहीं दिखेगा। गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के यील्ड में हालिया मजबूती को देखते हुए इस तिमाही में भी SSY की ब्याज दर 8.2% पर स्थिर रहने की पूरी संभावना है।

जानिए SSY से जुड़ी ये 5 अहम बातें

 1. वर्तमान रिटर्न और टैक्स छूट: SSY खाता 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए खोला जा सकता है। इसमें सालाना न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं। यह योजना पूर्णतः EEE टैक्स फ्री (जमा, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों पर छूट) है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें