Sukanya Samriddhi Yojana: मंथली ₹10000 निवेश से बेटियों के लिए 1 करोड़ का फंड हो जाएगा तैयार, जानिए पूरा कैलकुलेशन

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि अकाउंट 21 साल में मैच्योर हो जाता है। लेकिन, इसमें कंट्रिब्यूशन सिर्फ 15 साल तक करना होता है। अगर माता-पिता बेटी के जन्म के ठीक बाद उसके लिए अकाउंट ओपन करते हैं तो उसके 21 साल के होने तक बड़ा फंड तैयार हो जाता है

अपडेटेड Oct 21, 2026 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुकन्या समृ्द्धि अकाउंट की मैच्योरिटी पर जो पैसा मिलता है, वह पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर बेटियों की पढ़ाई और शादी-ब्याह के लिए बड़ा फंड तैयार हो जाता है। यह स्कीम सिर्फ बेटियों के लिए है। अगर आप अपनी बेटियों के पढ़ाई के लिए बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। यह स्कीम 2015 में शुरू हुई थी।

मैक्सिमम दो बेटियों के लिए अकाउंट ओपन करने की इजाजत

Sukanya Samriddhi Account माता-पिता अपनी बेटी के लिए ओपन कर सकते हैं। बेटी की उम्र 10 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। माता-पिता मैक्सिमम दो बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपन कर सकते हैं। एक बेटी के लिए सिर्फ एक अकाउंट ओपन किया जा सकता है। चूंकि यह सरकार की स्कीम है, जिससे इसमें निवेश करना पूरी तरह सुरक्षित है।


ओपन करने के 21 साल बाद अकाउंट मैच्योर कर जाता है

सुकन्या समृद्धि अकाउंट 21 साल में मैच्योर हो जाता है। लेकिन, इसमें कंट्रिब्यूशन सिर्फ 15 साल तक करना होता है। इस अकाउंट में एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा करना जरूरी है। अधिकतम 1,50,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। अगर माता-पिता बेटी के जन्म के ठीक बाद उसके लिए अकाउंट ओपन करते हैं तो उसके 21 साल के होने तक बड़ा फंड तैयार हो सकता है, जिसका इस्तेमाल उसके हायर एजुकेशन के लिए किया जा सकता है।

21 साल से पहले 50 फीसदी पैसा निकालने की इजाजत 

इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये इनवेस्ट करने पर 21 साल बाद बड़ा फंड तैयार हो जाता है। यह ध्यान में रखना जरूरी है कि यह स्कीम ओपन करने की तारीख से 21 साल बाद मैच्योर हो जाती है, लेकिन निवेश इसमें सिर्फ 15 साल तक करना है। इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी है। बेटी के 18 साल के होने पर या 12वीं क्लास पास करने पर उसके एजुकेशन के लिए 50 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।

दो बेटियों के लिए मंथली 10000 कंट्रिब्यूशन पर एक करोड़ का फंड 

अगर माता पिता एक बेटी के लिए इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये इनवेस्ट करते हैं तो 15 साल की अवधि में वे कुल 18,00,000 रुपये इनवेस्ट करेंगे। 21 साल बाद पैसा बढ़कर 55,42,062 लाख रुपये हो जाएगा। इसमें इंटरेस्ट के 37,42,062 रुपये शामिल हैं। इसका मतलब है कि आप जितना पैसा जमा करते हैं उसका दोगुना आपको इंटरेस्ट मिलता है। ऐसे माता पिता जिनकी दो बेटियां हैं, वे उनके लिए एक-एक सुकन्या समृ्द्धि अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इस तरह दोनों बेटियों को मिलाकर 21 साल बाद एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Post Office FD: बिना जोखिम तगड़ा मुनाफा! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ₹5 लाख लगाने पर 1,095 दिन में मिलेगा इतना रिटर्न

मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह से टैक्स-फ्री 

खास बात यह है कि सुकन्या समृ्द्धि अकाउंट की मैच्योरिटी पर जो पैसा मिलता है, वह पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। इतना ही नहीं, अगर आप इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम का इस्तेमाल करते हैं तो इस स्कीम में हर वित्त वर्ष के अपने कंट्रिब्यूशन पर आप सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शंस भी क्लेम कर सकते हैं। इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट काफी अट्रैक्टिव है। आप यह अकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या अथॉराइज्ड प्राइवेट और सरकारी बैंक की ब्रांच में ओपन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।