देश के 103 साल पुराने बैंक ने घटाया FD पर ब्याज, एफडी पर दे रहा है 8% का ब्याज

FD Rates: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। ये प्राइवेट सेक्टर बैंक 103 साल पुराना है और जिसकी पूरे भारत में 500 से ज्यादा ब्रांच है। ये बैंक 1921 में स्थापित हुआ था। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 12 लोकल ऑफिस हैं

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 6:55 PM
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के Fixed Deposit पर ग्राहकों को अधिकतम 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% ब्याज ऑफर कर रहा है।

FD Rates: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। ये प्राइवेट सेक्टर बैंक 103 साल पुराना है और जिसकी पूरे भारत में 500 से ज्यादा ब्रांच है। ये बैंक 1921 में स्थापित हुआ था। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के 12 लोकल ऑफिस हैं। बैंक ने हाल में 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने अपनी 400 दिनों की एफडी पर ब्याज 0.50 फीसदी घटा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें  10 अप्रैल 2024 को लागू हो गई हैं। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के Fixed Deposit पर ग्राहकों को अधिकतम 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% ब्याज ऑफर कर रहा है।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.25 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए – 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.25 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए – 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

270 दिन से 365 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

400 दिन : आम जनता के लिए - 7.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 8.00 प्रतिशत

1 साल : आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

1 साल से अधिक 20 महीना 20 दिन तक: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

20 महीने से अधिक लेकिन 2 साल से कम: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.00 प्रतिशत।

Form 16: क्या होता है फॉर्म 16, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए क्यों है जरूरी, जानें कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।