Income Tax Return: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो चुका है। टैक्सपेयर्स को 31 जुलाई तक अपना आईटीआर फाइल करना है। सभी टैक्सपेयर्स आयकर विभाग के पोर्टल पर जाकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। वहीं, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड जरूरी है। लोग अपने पैन कार्ड के जरिए ही आईटीआर फाइल कर सकते हैं। हालांकि, लोगों को एक जरूरी बात का ध्यान देना चाहिए नहीं तो आईटीआर फाइल करने में परेशानी हो सकती है।
