Get App

Advance Tax जमा करने की आज है लास्ट डेट, चूके तो देना होगा भारी जुर्माना

ब्याज से बचने के लिए 15 मार्च, 2022 यानी आज ही वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 100 फीसदी टैक्स जमा कर दें

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 8:56 AM
Advance Tax जमा करने की आज है लास्ट डेट, चूके तो देना होगा भारी जुर्माना
एडवांस टैक्स वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले उसी साल हुई इनकम पर जमा किया जाता है

Advance Tax : “वित्त वर्ष 2021-22 के एडवांस टैक्स (Advance Tax) की चौथी किस्त के पेमेंट की ड्यू डेट 15.03.2022 है। समय पर जमा करें और ब्याज चुकाने से बचें।”

संभवतः आपको आयकर विभाग (Income Tax Department) से इस तरह के मेसेज मिल चुके होंगे। उनकी अनदेखी न करें। आप यह देख लेना चाहिए कि कहीं आपके ऊपर एडवांस टैक्स की देनदारी तो नहीं बन रही है। अगर ऐसा है तो ब्याज से बचने के लिए 15 मार्च, 2022 यानी आज ही वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 100 फीसदी टैक्स जमा कर दें।

एडवांस टैक्स

Advance Tax : एडवांस टैक्स वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले उसी साल हुई इनकम पर जमा किया जाता है। टैक्सपेयर को अपनी टैक्स की देनदारी की गणना करके वित्त वर्ष के दौरान चार किस्तों में टैक्स देना होता है। टैक्सपेयर्स से आम तौर पर एक किस्त में टैक्स जमा करने की उम्मीद नहीं की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें