Budget 2026 Expectations: अगले वित्त वर्ष 2027 के बजट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश करने वाली हैं। मिडिल क्लास फैमिली को बजट से काफी उम्मीदे हैं और इनकम टैक्स को लेकर राहत मिल सकती है। दुनिया भर में छाई सुस्ती के बीच स्वतंत्र भारत के 88वें बजट में खपत को ट्रैक पर लाने की कोशिशें की जा सकती हैं। इकनॉमिस्ट्स और इंडस्ट्रीज बॉडीज का मानना है कि राजकोषीय दिक्कतों के बावजूद सरकार घरेलू मांग को बनाए रखने के लिए पिछले साल की टैक्स रिलीफ और जीएसटी रिफॉर्म को आगे बढ़ाएगी।
