Direct Tax Collection: आयकर विभाग ने कहा है कि भारत के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (net direct tax collections) में चालू वित्त वर्ष में 1.39 प्रतिशत की निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली है। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन पिछले वर्ष की समान अवधि के 4.65 लाख करोड़ रुपये था जबकि इस साल उसी अवधि में इसका कलेक्शन घटकर 4.58 लाख करोड़ रुपये रहा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने कहा कि 19 जून तक 4.58 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 1.72 लाख करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स (रिफंड के बाद शुद्ध टैक्स), 2.72 लाख करोड़ रुपये का गैर-कॉर्पोरेट टैक्स और 13,013 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (रिफंड के बाद शुद्ध टैक्स) शामिल है।
