New Income Tax Act: इनकम टैक्स विभाग ने इनकम टैक्स रूल्स, 2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले 'नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025' के लिए विस्तृत स्ट्रक्चरल ढांचा तैयार करेगा। यह कदम भारत के प्रत्यक्ष कर इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव है, जिसका उद्देश्य टैक्स नियमों को सरल बनाना और कानूनी विवादों को कम करना है। सरकार ने इन नियमों को सार्वजनिक चर्चा के लिए पेश किया है ताकि टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स पहले से तैयार रहें और इस पर 22 फरवरी तक फीडबैक दे सकें।
