FD Rates: एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है क्योंकि ये सुरक्षित रिटर्न का सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आज के समय में एफडी पर ब्याज दो साल पहले की तुलना में ज्यादा मिल रहा है। यहां आपको वह एफडी बता रहे हैं जिसमें आम लोगों को 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। देश में ज्यादातर स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
1. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच के पीरियड की एफडी ऑफर कर रहा है। इस पर 3.75% से 8% तक का ब्याज मिल रहा है। 18 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8% का अधिकतम ब्याज मिलता है। ये दरें 24 जनवरी 2024 से लागू हैं।
2. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच एफडी दे रहा है। इस पर 3.5% से 8.50% का ब्याज मिल रहा है। 444 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.50% का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। ये दरें 21 अगस्त 2023 से लागू हैं।
3. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल की एफडी पर 4% से 8.25% तक का ब्याज दे रहा है। दो साल से तीन साल से कम की एफडी पर 8.25% का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। ये FD ब्याज दरें 1 जनवरी 2024 से लागू हैं।
4. फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच के पीरियड के लिए 3% से 8.61% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 750 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर सबसे ज्यादा 8.61% ब्याज मिल रहा है। ये दरें 28 अक्टूबर 2023 से लागू है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के पीरियड की एफडी पर 3% से 8.50% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। 365 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.50% का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। ये एफडी दरें 2 जनवरी 2024 से लागू है।
6. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल की एफडी पर 4% से 8.65% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। दो साल और दो दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.65% का अधिकतम ब्याज मिल रहा है। ये दरें 22 दिसंबर 2023 से लागू हैं।
7. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्ज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल के बीच के पीरियड के लिए 3.75% से 8.25% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। 560 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 8.25% का अधिकतम ब्याज दे रहा है। ये दरें 1 जून 2023 से लागू हैं।