एक्सपर्ट्स को इन 10 शेयरों पर है भरोसा, 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

आगे के लिए निफ्टी को 16360 –16490 पर सपोर्ट दिख रहा है। इस सपोर्ट की तरफ आने वाली किसी भी गिरावट में खरीदारी दिखने की संभावना है

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 1:12 AM
Story continues below Advertisement
भारत फोर्ज में 682 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 748 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 6 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है.

बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में लंबे अवधि के नजरिए से तेजी के संकेत दिख रहे हैं। लेकिन शॉर्ट टर्म के नजरिए से बाजार का ट्रेंड कमजोर दिख रहा है। बाजार इस समय कुछ ओवर बॉट नजर आ रहा है। ऐसे में बाजार में पिछले हफ्ते के 4 फीसदी की तेजी के और जून के लो से 10 फीसदी की बढ़त के बाद कभी भी कोई सेटबैक देखने को मिल सकता है।

बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 16794 पर अगला रजिस्टेंस है। उसके बाद 16946 और फिर 17050 पर अगला रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 16360-16490 पर सपोर्ट दिख रहा है।

CANARA BANK Q1 : कंसोलिडेटेड मुनाफा 2022 करोड़ रुपए पर रहा, असेट क्वालिटी में दिखा सुधार


ANGEL ONE के समीत चव्हाण का कहना है कि पिछले तीन महीनें पूरी दुनिया के फाइनेंशियल मार्केट के लिए दबाव भरे रहे हैं। लेकिन बीते हफ्ते में तमाम मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चों पर तेज सुधार आता दिखा है। इसके चलते मार्केट सेंटीमेंट पर सकारात्मक असर पड़ा है। अब आगे के लिए निफ्टी को 16360 –16490 पर सपोर्ट दिख रहा है। इस सपोर्ट की तरफ आने वाली किसी भी गिरावट में खरीदारी दिखने की संभावना है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16,793 पर रजिस्टेंस है। निफ्टी जल्द ही हमें इसको पार करता दिख सकता है। इसके बाद निफ्टी हमें 16900 –17050 की तरफ जाता नजर आएगा। इस समय ट्रेडर्स के लिए index स्पेसिफिक रवैये की जगह स्टॉक स्पेसिफिक रवैया अपनाना ज्यादा बेहतर होगा। ऐसे आने वाले कारोबारी सत्रों में चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगानें की रणनीति ज्यादा कारगर होगी।

आज की 10 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शॉर्ट टर्म पिक्स

L&T Finance Holdings: Buy | LTP: Rs 72.40 | एलएंडटी फाइनेंस में 69.8 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 78 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 8 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

PVR: Buy | LTP: Rs 1939.85 | पीवीआर में 1870 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2070 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 7 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

HDFC Bank: Buy | LTP: Rs 1,392.50 | एचडीएफसी बैंक में 1350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1485 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 7 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

HDFC Securities के नंदीश शाह की शॉर्ट टर्म पिक्स

Suprajit Engineering: Buy | LTP: Rs 358.4 | सुपराजीत इंजीनियरिंग में 340 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 380-400 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 12 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

Action Construction Equipment: Buy | LTP: Rs 227.55 | ऐक्शन कंस्ट्रक्शन में 216 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 240-255 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 12 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

5paisa को रुचित जैन की शॉर्ट टर्म पिक्स

Bharat Forge: Buy | LTP: Rs 706.6 | भारत फोर्ज में 682 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 748 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 6 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

Polyplex Corporation: Buy | LTP: Rs 2,367.5 | पॉलीप्लेक्स में 2220 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2650 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 12 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

Reliance Securities के जतिन गोहिल की शॉर्ट टर्म पिक्स

JK Cement: Buy | LTP: Rs 2,332.5 | जेके सीमेंट में 2,135 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2,720 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 17 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

Mphasis: Buy | LTP: Rs 2,276.45 | एमफेसिस में 2065 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2700 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 19 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

Kotak Mahindra Bank: Buy | LTP: Rs 1,827.1 | कोटक महिंद्रा बैंक में 1760 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1925 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इसमें 5 फीसदी की तेजी आसानी से नजर आ सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 25, 2022 5:59 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।