Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,263 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,995 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,962 फिर 38,393 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,213 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,121 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,420 फिर 17,535 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है
यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के चलते कल का दिन बाजार के लिए एक और उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा। कल के कारोबार में लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी हल्के लाल निशान में बंद हुए थे। बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों ने अपना असर डाला था। BSE Sensex कल 105 अंकों की गिरावट के साथ 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 18 अंक गिरकर 17,305 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था क्योंकि इस इसकी क्लोजिंग ओपनिंग की तुलना में कमजोर हुई थी। बाजार जानकारों का कहना है आगे हमें बाजार उतार-चढ़ाव के साथ दायरे में रह सकता है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल निगेटिव कैंडल बनाया। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में एक के बाद एक इसकी तरह का फार्मेशन देखने को मिला है। तकनीकी तौर पर इस तरह का कैंडल पैटर्न एक और हाई वेव जैसे कैंडल के बनने का संकेत होता है। बाजार में बने इस तरह के पिछले दो फार्मेशन बाजार में 17,500 के आसपास भारी उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं।
नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड हाई वोलैटिलिटी के साथ चॉपी (अस्थिर) बना हुआ है। आज के सेशन में भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगर निफ्टी 17,650 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तभी एक बार फिर बाजार में बुल्स एक्शन में आते दिखेंगे। निफ्टी के लिए 17,150 पर इमीडिएट सपोर्ट है।
कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे और मझोले शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला था। Nifty Midcap इंडेक्स करीब 0.30 फीसदी टूट कर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,213 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,121 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,420 फिर 17,535 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,263 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,995 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,962 फिर 38,393 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 49.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 37.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17400 की स्ट्राइक पर 27.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18000 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 20.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17500 पर भी 12.26 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। वहीं,17400 पर भी 9.8 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
16900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 16500 और फिर 16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 46.68 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 16500 पर सबसे ज्यादा 40.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17300 की स्ट्राइक पर 21.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 5.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 16500 पर भी 4.92 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17200 पर 4.54 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17900 पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें सीयूबी, एस्कॉर्ट्स, टीसीएस और इंफी के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
17 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,242.10 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 901.10 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
18 फरवरी को NSE पर 2 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Escorts और Indiabulls Housing Finance के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
ग्लोबल संकेत कमजोर
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत कमजोर कारोबार कर रहा है। रूस और उक्रेन के तनाव से DOW JONES में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट रही । NASDAQ भी 3% फिसला है। सुबह एशियाई बाजार और SGX निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहे है। CRYPTO MARKET में 8 से 10% की तगड़ी गिरावट आई है।
यूक्रेन संकट दुनियाभर के बाजारों पर अपना असर डाल रहा है। अमेरिकी बाजार 3 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा है। Dow 623 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि S&P 500 में 2.1% की गिरावट देखने को मिली। Nasdaq 2.5% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा है कि आनेवाले दिनों में यूक्रेन पर रूसी हमला संभव है । वहीं Nato ने बयान में कहा है कि यूक्रेन बॉर्डर से रूसी सैनिकों की वापसी नही हुई है।
इस बीच रूसी समाचार पत्रों के अनुसार पूर्वी यूक्रेन में मोर्टार से हमला हुआ। इस बीच रूस-यूक्रेन तनाव पर कन्फ्यूजन के बीच गोल्ड की चमक बढ़ी है। 8 महीने की ऊंचाई पर COMEX GOLD पहुंचा है। घरेलू मार्केट में सोना 50 हजार 300 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है।
8 महीने की ऊंचाई पर गोल्ड
रूस-यूक्रेन तनाव पर कन्फ्यूजन के बीच गोल्ड की चमक बढ़ी है। 8 महीने की ऊंचाई पर COMEX GOLD पहुंचा है। घरेलू मार्केट में सोना 50 हजार 300 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है।
AMBUJA CEMENTS के कमजोर नतीजे
Ambuja Cements ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए
Ambuja Cements ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 50% घटा है और REVENUE में 6% की बढ़त आई है। लेकिन मार्जिन पर तगड़ी चोट लगी है। एक हफ्ते में शेयर 2% से ज्यादा फिसला है ।
ग्रीन हाइड्रोजन को देश में बड़ा बूस्ट
भारत में ग्रीन हाइड्रोजन बनाने वाली कंपनियों को 25 साल के लिए फ्री ट्रांसमिशन सुविधा मिलेगी। सरकार ने पॉलिसी के पहले चरण का एलान किया। सीएनबीसी आवाज से EXCLUSIVE बातचीत में ऊर्जा मंत्री आर के सिंह बोले- भारत ग्रीन हाइड्रोजन का EXPORT HUB बनेगा।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर आज के लिए क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्रा कुमार ने कहा कि इस पहला रजिस्टेंस जोन 17411-17443 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17476-17511 है। इसका पहला बेस जोन 17272-17221 और बड़ा बेस जोन 17149-17108 है। कल बताई गी 17460-17250 की रेंज सही साबित हुई। पुलबैक में 17440-80 के करीब बेचें, 17221-200 पर टिके तो खरीदें। 17200 के नीचे 17149-108-17060 के जोन टेस्ट होंगे, शॉर्ट ट्रेड खोजें। 17060-17000 पर बड़ा सपोर्ट, टूटा तो बड़ी गिरावट संभव है। 17000-17060 टिका तो पुलबैक भी मिल सकता है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र की राय है कि इसका पहला रजिस्टेंस जोन 37692-37910 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 38161-38270 है। वहीं, पहला बेस जोन: 37340-37170 और बड़ा बेस जोन 37060-36910 है। एक्सपायरी जिन के निचले बेस पर बंद हुआ, 50 DEMA के नीचे। 37500 मजबूत ऑप्शन सपोर्ट जोन है। टूटा तो शॉर्ट ट्रेड लें। इसका पहला बेस (100 DEMA) टूटा तो गिरावट बढ़ेगी। पहले बेस के नीचे 37060-36190 भी संभव है।