Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,263 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,995 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 37,962 फिर 38,393 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2022 पर 8:55 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,213 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,121 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,420 फिर 17,535 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव के चलते कल का दिन बाजार के लिए एक और उतार-चढ़ाव भरा दिन रहा। कल के कारोबार में लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स-निफ्टी हल्के लाल निशान में बंद हुए थे। बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों ने अपना असर डाला था। BSE Sensex कल 105 अंकों की गिरावट के साथ 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 18 अंक गिरकर 17,305 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर बियरिश कैंडल बनाया था क्योंकि इस इसकी क्लोजिंग ओपनिंग की तुलना में कमजोर हुई थी। बाजार जानकारों का कहना है आगे हमें बाजार उतार-चढ़ाव के साथ दायरे में रह सकता है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली चार्ट पर माइनर अपर और लोअर शैडो के साथ एक स्मॉल निगेटिव कैंडल बनाया। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में एक के बाद एक इसकी तरह का फार्मेशन देखने को मिला है। तकनीकी तौर पर इस तरह का कैंडल पैटर्न एक और हाई वेव जैसे कैंडल के बनने का संकेत होता है। बाजार में बने इस तरह के पिछले दो फार्मेशन बाजार में 17,500 के आसपास भारी उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहे हैं।

नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड हाई वोलैटिलिटी के साथ चॉपी (अस्थिर) बना हुआ है। आज के सेशन में भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगर निफ्टी 17,650 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तभी एक बार फिर बाजार में बुल्स एक्शन में आते दिखेंगे। निफ्टी के लिए 17,150 पर इमीडिएट सपोर्ट है।

कल के कारोबार में दिग्गजों के साथ ही छोटे और मझोले शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला था। Nifty Midcap इंडेक्स करीब 0.30 फीसदी टूट कर बंद हुआ था। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें