Traffic Challan: सरकार नए ट्रैफिक नियम बनाने जा रही है। ये नियम उन लोगों को भारी पड़ने वाले हैं, जो ट्रैफिक चालान नहीं भरते हैं। सरकार अब चालान न भरने वालों पर सख्ती करने जा रही है। आपने ट्रैफिक नियम तोड़ा और ई-चालान (ऑनलाइन ट्रैफिक फाइन) कट गया, तो उसे जल्दी भरना जरूरी होगा। आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते और चालान का पेमेंट टालते हैं, तो अब आपके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर 90 दिन यानी तीन महीने के अंदर चालान नहीं भरा गया, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) सस्पेंड हो सकता है। इतना ही नहीं, अगर किसी के एक साल में तीन चालान रेड लाइट जंप करने या स्पीड से गाड़ी चलाने के कारण कटे हैं, तो उनका लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए जब्त हो सकता है।
