उदय कोटक और उनकी फैमिली ने मुंबई में खरीदी 202 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी

देश के सबसे अमीर बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ उदय कोटक और उनकी फैमिली ने मुंबई के वर्ली इलाके में 202 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। जैपकी की तरफ से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन में 12 प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जो शिव नगर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के तहत हैं। दस्तावेजों के मुताबिक, इन ट्रांजैक्शंस में उनकी पत्नी पल्लवी कोटक, उनके बेट जय और धवल कोटक और उनके माता-पिता सुरेश और इंदिरा कोटक की खरीदारी भी शामिल है

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
उदय कोटक फिलहाल कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

देश के सबसे अमीर बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ उदय कोटक और उनकी फैमिली ने मुंबई के वर्ली इलाके में 202 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। जैपकी (Zapkey) की तरफ से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन में 12 प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जो शिव नगर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के तहत हैं।

दस्तावेजों के मुताबिक, इन ट्रांजैक्शंस में उनकी पत्नी पल्लवी कोटक, उनके बेट जय और धवल कोटक और उनके माता-पिता सुरेश और इंदिरा कोटक की खरीदारी भी शामिल है। कुल ट्रांजैक्शंस 7,418 वर्ग फुट स्पेस का है और इसकी खरीदारी 2.71 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से हुई है। एक ट्रांजैक्शन का रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी को हुआ, जबकि दूसरी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 5 फरवरी को हुआ।

उदय कोटक फिलहाल कोटक महिंद्रा बैंक के बोर्ड के नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वह सितंबर 2023 तक बैंक के मैनिजंग डायरेक्टर और सीईओ थे। बैंक में उनकी हिस्सेदारी तकरीबन 25.70 पर्सेंट थी। मनीकंट्रोल ने इस सिलसिले में उदय कोटक के ऑफिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इसका जवाब नहीं मिल पाया।


यह इलाका बड़े कॉरपोरेट घरानों के कई अरबपति-प्रमोटर्स का रिहाइशी ठिकाना है। पिछले कुछ महीनों में यहां कई बड़ी डील हुई है। अलकेम लैबोरेटरीज की प्रमोटर फैमिली की सदस्य सीमा सिंह ने लोढ़ा सी फेस लग्जरी हाउसिंग डिवेलपमेंट सोसायटी में 185 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।