Get App

UP Diwali Holiday 2024: दिवाली पर यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे दफ्तर! योगी सरकार ने जारी की पूरे हफ्ते की छुट्टी लिस्ट

UP Diwali Holiday 2024: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली के त्योहार के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को सभी विभागों को इस संबंध में आदेश जारी किए, जिसमें दीपावली के साथ अन्य त्योहारों की छुट्टियों की भी जानकारी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2024 पर 5:46 PM
UP Diwali Holiday 2024: दिवाली पर यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे दफ्तर! योगी सरकार ने जारी की पूरे हफ्ते की छुट्टी लिस्ट
UP Diwali Holiday 2024: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली के त्योहार के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

UP Diwali Holiday 2024: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली के त्योहार के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को सभी विभागों को इस संबंध में आदेश जारी किए, जिसमें दीपावली के साथ अन्य त्योहारों की छुट्टियों की भी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इस बार दीपावली की तारीख को लेकर चल रहा भ्रम भी दूर हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लोगों में इस बात को लेकर असमंजस था कि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को। लेकिन सरकार के आदेश के बाद स्थिति साफ हो गई है। आदेश के अनुसार इस साल दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके अलावा 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज की छुट्टी रहेगी।

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की चल रही हैं तैयारियां

हर साल की तरह इस बार भी योगी सरकार द्वारा रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कई महीनों से तैयारियां चल रही हैं। राज्य सरकार का यह दीपोत्सव कार्यक्रम बेहद खास होता है, जिसमें लाखों दीयों से अयोध्या को सजाया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

सरकार ने वेतन देने के निर्देश किये जारी

मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और कोषागारों को दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियों का आनंद ले सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें