Get App

फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर नए चार्ज की तैयारी, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज

NPCI UPI पेमेंट से जुड़े नए MDR नियम लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर चार्ज लगाया जा सकता है। लेकिन, त्योहारों के चलते इन नियमों को फिलहाल टाल दिया गया है। NPCI ने अब तक इसके लागू होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 9:52 PM
फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर नए चार्ज की तैयारी, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज
दूसरी ओर इस चार्ज को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के मन में कई सवाल हैं।

त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद UPI पेमेंट से जुड़े नए नियम लागू होने की चर्चा तेज हो गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की गाइडलाइंस के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज लगाया जा सकता है। NPCI इन बदलावों को पहले लागू करने की योजना बनाई थी। लेकिन त्योहारों के दौरान लोगों और कारोबारियों को परेशानी से बचाने के लिए इसे टाल दिया गया। NPCI ने अब तक इसके लागू होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है

दूसरी ओर इस चार्ज को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन UPI पेमेंट पर यह शुल्क लगेगा और इसका पैसा ग्राहकों को देना होगा या दुकानदारों को।

कब लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज

NPCI ने पहले घोषणा की थी कि, कुछ चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI पेमेंट पर MDR चार्ज दिवाली के बाद लागू किया जा सकता है। लेकिन, इसे लागू करने की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है। गाइडलाइंस के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ चुनिंदा मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR चार्ज लगाया जा सकता है। लेकिन, 75,000 रुपये या इससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपये तक ही सीमित रहेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई दुकानदार 1 लाख रुपये का UPI पेमेंट स्वीकार करता है, तो 0.4 फीसदी के हिसाब से चार्ज 400 रुपये बनता है, लेकिन तय सीमा के कारण उसे सिर्फ 300 रुपये ही देने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें