Get App

Gold Price: अक्टूबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर फिसला सोना! जानिए अब आगे क्या होगा?

Gold Price: अमेरिका में दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की 91 फीसदी संभावना के बीच सोना 3830 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 4:57 PM
Gold Price: अक्टूबर 2025 के बाद सबसे निचले स्तर पर फिसला सोना! जानिए अब आगे क्या होगा?
सोमवार को सोना 3830 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

Gold Price: अमेरिका में दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ना अब लगभग तय माना जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी कीमत सोना चुका रहा है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सोना 3830 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया, जो अक्टूबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। CME के FedWatch टूल के हिसाब से बाजार दिसंबर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की 91 फीसदी संभावना देख रहा है, जबकि 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना 9 फीसदी है।

फेड अधिकारियों के बयानों से बना माहौल

बाजार की ये सोच यूं ही नहीं बनी। फेड के अधिकारी लगातार महंगाई पर सख्त बोल रहे हैं। कैनसस सिटी फेड के प्रेसिडेंट जेफ श्मिड ने रविवार को कहा कि महंगाई अब भी बहुत ज्यादा है और कीमतों के दबाव को काबू में लाने के लिए सेंट्रल बैंक को अभी और काम करना है।

सैन फ्रांसिस्को फेड की प्रेसिडेंट मैरी डेली ने भी कहा कि लगातार बनी महंगाई के संकेत, खासकर सर्विसेज में, फेड की ओर से दरों में और बढ़ोतरी के तर्क को मजबूत करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें