Get App

UP Summer Vacation: यूपी में 20 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, सरकार ने किया स्कूलों के लिए ये ऐलान

Uttar Pradesh Summer Holidays 2025: उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से तय कर दी है। यूपी के सरकारी स्कूलों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 3:41 PM
UP Summer Vacation: यूपी में 20 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, सरकार ने किया स्कूलों के लिए ये ऐलान
Uttar Pradesh Summer Holidays 2025: उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है।

Uttar Pradesh Summer Holidays 2025: उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से तय कर दी है। यूपी के सरकारी स्कूलों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। सरकार ने इसके साथ ही हीट वेव यानी लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए खास निर्देश भी जारी कर दिये हैं। हालांकि, यूपी के नोएडा गाजियाबाद के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन 10 मई 2025 से शुरू होगा।

9 बजे के बाद ग्राउंड में नहीं जाएंगे छात्र

सरकार की तरफ से कहा गया है कि सुबह 9 बजे के बाद कोई भी खेलकूद या ग्राउंट में होने वाली प्रेक्टिस नहीं कराई जाएगी। प्रार्थना सभा या मॉर्निंग असेंबली भी अब खुले मैदान की बजाय छायादार जगह या कक्षा में कराई जाएगी। ताकि, बच्चे धूप और गर्मी से बच सकें। सभी स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि बच्चों को गर्मी से बचने के उपाय बताए जाएं। ताकि, दिक्कत होने पर बच्चे भी अपना बचाव स्वयं कर सके.

किन स्कूलों में लागू होगा ये नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें