Vaibhav Suryavanshi Income Tax: महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में क्रिकेट की पिच पर धमाल मचा दिया। वैसे क्रिकेट के मैदान से इतर पैसे कमाने के मोर्चे पर भी उन्होंने सनसनी मचाई हुई है। छोटी सी उम्र में ही करोड़ों की धांसू कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है। आज के दौर में वैभव सूर्यवंशी की तरह ही खेल, सोशल मीडिया रील्स, कंटेंट क्रिएशन या एक्टिंग के जरिए बच्चों का मोटी कमाई करना बेहद आम हो चुका है।
