Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे पर GenZ नहीं करना चाहता ज्यादा खर्च, सर्वे में आया सामने

Valentine’s Day 2024: सेलिब्रेशन के मामले में GenZ परंपराओं से हटकर सोचता है। वैलेंटाइन डे को लेकर ये युवा अलग तरीके से सोचते हैं। वह महंगे गिफ्ट की जगह भावनाओं को बताने में ज्यादा भरोसा करते हैं। एक सोशल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म के कराए सर्वे में सामने आया कि GenZ ऑथेंटिक होने पर ज्यादा भरोसा करता है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Valentine's Day: क्या आप वैलेंटाइन डे पर पैसा खर्च करेंगे या क्वालिटी टाइम देंगे!

Valentine’s Day 2024: सेलिब्रेशन के मामले में GenZ परंपराओं से हटकर सोचता है। वैलेंटाइन डे को लेकर ये युवा अलग तरीके से सोचते हैं। वह महंगे गिफ्ट की जगह भावनाओं को बताने में ज्यादा भरोसा करते हैं। एक सोशल डिस्कवरी प्लेटफॉर्म के कराए सर्वे में सामने आया कि GenZ ऑथेंटिक होने पर ज्यादा भरोसा करता है। वह प्यार के कुछ पलों को साथ बिताने और सही तरीकों में ज्यादा भरोसा करते हैं।

युवा वैलेंटाइन डे पर नहीं खर्च करना चाहते ज्यादा पैसे

हंच (Hunch) ऐप के एक पोल के मुताबिक सर्वे में GenZ यूजर्स ने अपने खर्चों की प्राथमिकता और दिलचस्पी के बारे में खुलासा किया है। सर्वे में सामने आया कि 7,929 GenZ यूजर्स में से अधिकांश लगभग 63.0% वेलेंटाइन डे पर पैसा खर्च करने में रुचि नहीं रखते थे।


ये है पहली प्राथमिकता

इन युवाओं ने साफ तौर पर कहा कि यह उनके लिए पहली प्राथमिकता नहीं है। वह चीजों को आसान बनाना चाहते हैं और फिजूलखर्ची से बचना पसंद करते हैं। लगभग 18.4% प्रतिभागी वेलेंटाइन डे पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार थे, जो अपने खर्च से ऊपर जाने की इच्छा रखते थे। इसके उलट 18.6% ने अपना पुराना रुख पहले जैसा रखा। सर्वे से यही पता चला है कि लोग बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार नहीं है लेकिन अभी भी कई लोग हैं जो बड़े स्तर पर वैलेंटाइन बनाना चाहते हैं। उनकी खर्च की कोई लिमिट नहीं है।

फिर आया शादियों का सीजन, 6 महीने में होंगी 42 लाख शादियां, 5.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।