Vinesh Phogat Retirement: अब हिम्मत नहीं बची...विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेलने वाली थीं। लेकिन मैच से पहले वजन 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस बीच फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 8:15 AM
Story continues below Advertisement
Vinesh Phogat Retirement: हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट ने अब कुश्ती को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) घोष‍ित किया गया है। इसके बाद विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। अब फोगाट ने कुश्ती को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि देश का सपना और उनकी हिम्मत टूट चुकी है। उनके पास अब ज्यादा ताकत नहीं बची है। फोगाट पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने के बाद से ही काफी ज्यादा परेशान थीं।

अपडेट जारी है....

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।