Wedding loans: भारतीय शादियां हमेशा से भव्य रही हैं। कई दिन तक चलने वाले फंक्शन, दोनों परिवारों की रस्में, रंग बिरंगे कपड़े, संगीत, नाच और भावनाएं मिलकर शादी को एक बड़ा आयोजन बना देती हैं। इन आयोजनों के लिए परिवार सालों पहले से तैयारी करते हैं, अपनी जमा पूंजी खर्च करते हैं और कई बार कर्ज भी लेते हैं।
