FD premature withdrawal: FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित निवेश में गिना जाता है। लेकिन जरूरत पड़ने पर अगर FD की मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल लिया जाए, तो मिलने वाला ब्याज उम्मीद से कम हो सकता है। बैंक प्रीमैच्योर क्लोजर पर पेनल्टी भी लगा सकते हैं। इसलिए FD तोड़ने से पहले यह समझना जरूरी है कि असल में कितना नुकसान हो सकता है।
