PM Mudra Loan के नाम पर आप से ना हो जाए ठगी, इस स्कीम के तहत कैसे मिलता है लोन, जानें यहां

PM Mudra Loan: मोदी सरकार ने 2015 को पीएम मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक मदद देना था ताकि वे आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकें। पीएम मुद्रा लोन के नाम पर ठगी अक्सर लोगों के साथ ठगी होता है। इस ठगी से बचने के लिए यह जानना जरूरी है कि मुद्रा लोन कैसे और कहां मिलता है

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 3:07 PM
Story continues below Advertisement
Pradhan Mantri MUDRA Yojana के तहत नया छोटा बिजनेस शुरू करने या पुराने कारोबार को चलाने के लिए लोन लिया जा सकता है

रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने पीएम मुद्रा लोन योजना की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को की थी। इसका मकसद उन युवाओं को आर्थिक मदद देना है, जो पैसों की कमी के कारण अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाते है। इस योजना को लाने का मेन कारण, छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए लोगों को आसानी से लोन दिलाना है।

लेकिन अब कुछ साइबर ठग कम ब्याज और जल्दी लोन दिलाने के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप जानें कि मुद्रा लोन कहां और कैसे मिलता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है। आइए, इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना


प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इसमें रेहड़ी-पटरी वाले, फल-सब्जी बेचने वाले, छोटे दुकानदार, ट्रक चालक, फूड सर्विस चलाने वाले और मशीन ऑपरेटर जैसे लोग शामिल हैं। इस लोन की खास बात यह है कि इस लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती। यह योजना 2015 से लागू है और इसके तहत छोटे-छोटे गैर-कॉरपोरेट और गैर-कृषि व्यवसायों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस लोन को चुकाने के लिए लोन लेने वाले व्यक्ति को 5 साल तक का समय दिया जाता है। यह लोन कॉमर्शियल बैंक, आरआरबी, स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआई और एनबीएफसी जैसे संस्थानों से लिया जा सकता है।

चार कैटगरी में बांटा गया लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन को चार कैटेगरी में बांटा गया है। शिशु कैटेगरी में 50,000 रुपये तक का लोन मिलता है। किशोर कैटेगरी में 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। तरुण कैटेगरी में 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध है, जबकि तरुण प्लस कैटेगरी में 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का लोन मिलता है।

लोन की कुछ जरूरी शर्तें

इस योजना के तहत नया छोटा बिजनेस शुरू करने या पुराने कारोबार को चलाने के लिए लोन लिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक अकाउंट होना चाहिए। लोन केवल गैर-कॉरपोरेट व्यवसायों के लिए दिया जाएगा। साथ ही, जिस बिजनेस के लिए लोन लेना है, उसका पूरा प्लान तैयार होना चाहिए।

कैसे करें लोन के लिए अप्लाई

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुद्रा लोन लेने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक या गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं (NBFC) की शाखा से संपर्क कर सकते हैं, या फिर आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा

1. सबसे पहले मुद्रा लोन की आधिकारिक वेबसाइट www.mudra.org.in पर जाएं, जहां आपको सभी कैटेगरी के ऑप्शन मिलेंगे।

2. अपनी जरूरत के हिसाब से लोन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।

4. एप्लिकेशन फॉर्म को PDF में डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

5. फॉर्म को सही तरीके से भरकर सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें।

6. अंत में, इस फॉर्म को नजदीकी बैंक या माइक्रोफाइनेंस संस्था की शाखा में जमा कर दें।

7. सारे डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद आपका लोन तब अप्रूव हो जाएगा

ठगी से कैसे बचें?

साइबर ठग कभी फोन करके आपको जल्दी लोन मिलने का लालच देते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि मुद्रा लोन के लिए कोई बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन खुद से आपको कॉल नहीं करती है। यदि आपको ऐसा कोई कॉल या मैसेज आता है तो वह ठगी हो सकती है। पीएम मुद्रा लोन की वेबसाइट पर एक चेतावनी भी दी जाती है, जिसमें लिखा होता है कि मुद्रा लोन मुंबई की मुद्रा लिमिटेड से नहीं दिए जाते। ये लोन केवल बैंक, एनबीएफसी और एमएफआई द्वारा दिए जाते हैं और मुद्रा की तरफ से कोई एजेंट या मिडलमैन नियुक्त नहीं किया गया है। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे एजेंट्स से दूर रहें।

Bank Holidays: फरवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।