अमेरिका में दो बैंकों के डूबने (US Banking Crisis) की खबर ने डिपॉजिटर्स को चिंता में डाल दिया है। इंडिया में भी बैंकों में पैसे रखने वाले वाले लोग उसकी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं। आम लोगों को फाइनेंशियल वर्ल्ड में चल रही गतिविधियों की ज्यादा जानकारी नहीं होती। अचानक जब बैंक के डूबने की खबर आती है तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक जाती है। वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं। एक-एक पाई जोड़कर अपनी बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट बाद के खर्च का इंतजाम करने वाले लोगों को कुछ समझ में नहीं आता। बताया जा रहा है कि अमेरिका में Silicon Valley Bank में ज्यादातर डिपॉजिटर्स के पैसे का इंश्योरेंस नहीं था।
