Get App

Whatsapp पर आया नया OTP स्कैम! दोस्तों के मोबाइल से आता है मैसेज, फिर अकाउंट हो जाता है हैक

Online Scam: आजकल मार्केट में नया Whatsapp स्कैम आया है। आपकी जान पहचान के नंबर के मैसेज आता है कि OTP मैसे आया है उसे भेज दें। तो अलर्ट हो जाएं। अगर आपके पास किसी दोस्त या जान-पहचान वाले का मैसेज आए जिसमें वह कहे कि मेरे पास गलती से एक OTP आ गया है, प्लीज मुझे भेज दो, तो सतर्क हो जाइए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 5:20 PM
Whatsapp पर आया नया OTP स्कैम! दोस्तों के मोबाइल से आता है मैसेज, फिर अकाउंट हो जाता है हैक
Online Scam: आजकल मार्केट में नया Whatsapp स्कैम आया है।

Online Scam: आजकल मार्केट में नया Whatsapp स्कैम आया है। आपकी जान पहचान के नंबर के मैसेज आता है कि OTP मैसे आया है उसे भेज दें। तो अलर्ट हो जाएं। अगर आपके पास किसी दोस्त या जान-पहचान वाले का मैसेज आए जिसमें वह कहे कि मेरे पास गलती से एक OTP आ गया है, प्लीज मुझे भेज दो, तो सतर्क हो जाइए। यह एक नया व्हाट्सएप स्कैम है, जिसमें लोग अपने ही अकाउंट से हाथ धो बैठ रहे हैं।

कैसे हो रहा है स्कैम?

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें उनके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स — जैसे दोस्त, रिश्तेदार या जानकार — से एक साधारण सा मैसेज आया। उसमें लिखा था कि उनके नंबर पर गलती से एक OTP भेजा गया है और उन्हें वह कोड फॉरवर्ड कर दिया जाए। चूंकि मैसेज एक भरोसेमंद कॉन्टैक्ट से आता है, लोग बिना ज्यादा सोचे समझे वह OTP शेयर कर देते हैं। लेकिन असल में उस कॉन्टैक्ट का व्हाट्सएप पहले ही हैक हो चुका होता है और अब हैकर अगला शिकार ढूंढ रहा होता है।

OTP शेयर करते ही यूजर का व्हाट्सएप अकाउंट लॉगआउट हो जाता है, और वे फिर से लॉगिन नहीं कर पाते। इसी तरह, हैकर आगे उसी यूजर के कॉन्टैक्ट्स को निशाना बनाता है और स्कैम का साइकिल चलता रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें