Get App

Zero ITR: 2026-27 के लिए कब से भर सकते हैं जीरो ITR? फायदों के साथ जानिए पूरा प्रोसेस

Zero ITR: असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए जीरो ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी है। टैक्स न बनने पर भी रिटर्न भरना लोन, वीजा और इनकम प्रूफ में मदद करता है। यहां जानिए पूरा प्रोसेस, डेडलाइन और इससे मिलने वाले फायदे डिटेल में।

Suneel Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 2:51 PM
Zero ITR: 2026-27 के लिए कब से भर सकते हैं जीरो ITR? फायदों के साथ जानिए पूरा प्रोसेस
जब आप बैंक से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेते हैं, तो ITR एक अहम डॉक्युमेंट होता है।

Zero ITR: बहुत से लोगों को लगता है कि अगर उनकी कमाई टैक्स के दायरे में नहीं आती, तो ITR भरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन आज के समय में 'जीरो ITR' यानी Nil Return भरना कई मामलों में काफी काम का साबित होता है।

खासकर स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर, छोटे कारोबारी, हाउसवाइफ या नौकरी शुरू करने वाले लोगों के लिए यह एक ऐसा डॉक्युमेंट बन जाता है, जो आगे कई जगह काम आता है। इसलिए भले ही टैक्स न बन रहा हो, ITR भरना समझदारी का कदम माना जाता है।

क्या होता है जीरो ITR?

जब आपकी कुल इनकम इतनी कम होती है कि उस पर कोई टैक्स नहीं बनता, फिर भी आप खुद से ITR फाइल करते हैं, तो इसे आसान भाषा में जीरो ITR या Nil ITR कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें