Get App

PM Kisan 22nd instalment: किसानों के खातों में कब आएंगे 2000 रुपये, e-KYC और फार्मर ID अनिवार्य... जानिए पूरी डिटेल

PM Kisan 22nd instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में बांटा जाता है। देशभर के करोड़ों किसान इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस बार किसानों को ₹2,000 की राशि मिलने वाली है, जिसकी संभावित तारीख फरवरी के अंत से मार्च 2026 के बीच बताई जा रही है। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 4:02 PM
PM Kisan 22nd instalment: किसानों के खातों में कब आएंगे 2000 रुपये, e-KYC और फार्मर ID अनिवार्य... जानिए पूरी डिटेल

देशभर के छोटे किसान इन दिनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह योजना, जो 2019 में शुरू हुई, हर साल तीन बार 2000-2000 रुपये की किस्त देकर किसानों की आर्थिक मदद करती है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी हो चुकी है, अब 22वीं का समय नजदीक आ गया है। लाखों परिवार इस पैसे से बीज, खाद या घर के खर्च चलाते हैं, खासकर फरवरी-मार्च के फसल बुआई के मौसम में उनका खर्च चलता है। लेकिन इस बार फार्मर ID और e-KYC पूरा न करने पर पैसे रुक सकते हैं।

सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है लेकिन पिछले पैटर्न से 22वीं किस्त फरवरी 2026 के आखिर या होली (25 फरवरी से 5 मार्च) के आसपास आने की उम्मीद है। यह डिस्ट्रिब्यूशन चक्र अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च पर आधारित है। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि आधार सीडेड बैंक खाते, जमीन के रिकॉर्ड और e-KYC के बिना भुगतान नहीं होगा। अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में है लेकिन e-KYC लंबित है, तो तुरंत pmkisan.gov.in पर जाकर इसे पूरा करें। OTP आधारित या फेस ऑथेंटिकेशन से यह प्रक्रिया घर बैठे हो जाती है।

स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

लाभार्थी स्थिति जांचना बहुत सरल है। आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें