Get App

Government Scheme: ₹1 लाख किस सरकारी स्कीम में लगाएं? समझिए NSC, KVP, PPF और पोस्ट ऑफिस FD का पूरा हिसाब

Government Scheme: ₹1 लाख सुरक्षित जगह लगाने से पहले यह समझना जरूरी है कि 5 साल, करीब 10 साल और 15 साल के निवेश को एक ही नजर से नहीं देखा जा सकता। NSC, KVP, PPF और पोस्ट ऑफिस FD में कौन आपकी जरूरत के ज्यादा काम की है? जानिए पूरा हिसाब।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 3:01 PM
Government Scheme: ₹1 लाख किस सरकारी स्कीम में लगाएं? समझिए NSC, KVP, PPF और पोस्ट ऑफिस FD का पूरा हिसाब
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF की मैच्योरिटी 15 साल है। इसमें 7.1% ब्याज मिलता है।

Government Scheme: अगर आपके पास ₹1 लाख हैं और आप सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो सरकारी बचत योजनाओं में कई विकल्प हैं। इनमें नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट यानी FD शामिल हैं।

लेकिन इन चारों स्कीम्स को एक ही तराजू पर नहीं तौला जा सकता। कहीं पैसा 5 साल के लिए फंसता है। कहीं करीब 10 साल के लिए। PPF में तो 15 साल का लंबा लॉक-इन है। इसलिए सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश करना सही नहीं होगा।

पहले एक नजर में फर्क समझें

स्कीम ब्याज दर मैच्योरिटी
₹1 लाख पर अनुमानित रकम
NSC 7.70% 5 साल करीब ₹1.45 लाख
KVP 7.50% 115 महीने ₹2 लाख
Post Office FD 7.50% 5 साल करीब ₹1.45 लाख
PPF 7.10% 15 साल करीब ₹2.80 लाख*

*यहां PPF में ₹1 लाख एकमुश्त जमा मानकर चक्रवृद्धि ब्याज का अनुमान लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें