आज ₹5 करोड़ बहुत बड़ी रकम लगती है। लेकिन रिटायरमेंट का असली सवाल रकम का साइज नहीं, बल्कि उसकी खरीदने की ताकत है। यानी 2050 में वही पैसा आपको कितनी सुविधा दे पाएगा। अगर आप 2050 में रिटायर होने की सोच रहे हैं, तो आज के हिसाब से नहीं, बल्कि भविष्य की महंगाई, लाइफस्टाइल और मेडिकल खर्चों को ध्यान में रखकर सोचना जरूरी है।
