पुरुषों की तुलना में महिलाएं हैं ज्यादा भरोसेमंद, लोन चुकाने में ज्यादा जिम्मेदार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म फाइब (Fintech Platform FIbe) ने महिला उधारकर्ताओं के बीच क्रेडिट बिहेवियर के बारे में दिलचस्प खुलासे किये हैं। रिसर्च में सामने आया कि महिलाएं अधिक जिम्मेदार क्रेडिट उधारकर्ता हैं

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 4:00 PM
पुरुष उधारकर्ताओं की तुलना में समय पर ईएमआई चुकाने की उनकी संभावना 10% अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म फाइब (Fintech Platform FIbe) ने महिला उधारकर्ताओं के बीच क्रेडिट बिहेवियर के बारे में दिलचस्प खुलासे किये हैं। रिसर्च में सामने आया कि महिलाएं अधिक जिम्मेदार क्रेडिट उधारकर्ता हैं क्योंकि पुरुष उधारकर्ताओं की तुलना में समय पर ईएमआई चुकाने की उनकी संभावना 10% अधिक है। यानी, लोन लेकर चुकाने में महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर है।

रिसर्च में कहा गया है कि ये उनके कर्ज के प्रति उनके ईमानदार दृष्टिकोण और सही फैसले लेने की आदतों को दर्शाता है, जो मजबूत फाइनेंशियल मैनेजमेंट को दर्शाता है। कि न्यू-टू-क्रेडिट (NTC) महिला ग्राहकों के बीच लोन की मांग पिछले 5 सालों में दोगुनी से अधिक हो गई है। सर्वे में बताया गया है कि 2019 में 18% से 2023 में 40% तक पहुंच गया है।

इसके उलट पुरुष एनटीसी ग्राहकों के बीच 22% की गिरावट आई और मांग 2019 में 82% से घटकर 2023 में 60% हो गई। फाइब रिसर्च ने महिला उधारकर्ताओं की क्रेडिट प्रोफाइल के आसपास दिलचस्प रुझानों का खुलासा किया। सभी महिला उधारकर्ताओं में एनटीसी ग्राहकों की हिस्सेदारी सबसे बड़ी 32% है।


जिन महिलाओं के पास क्रेडिट कार्ड है और वे नियमित रूप से लोन लेती हैं। उनकी संख्या 13% है। जबकि जिन महिलाओं के पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, लेकिन वे अन्य लोन लेती हैं, उनकी संख्या 18% है।

22% महिलाएं ऐसी हैं जिनका क्रेडिट हिस्ट्री सीमित है। यह देश में अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए महिला लोन उधारकर्ताओं की बढ़ोतरी को दर्शाता है। रिसर्च मे कहा गया है कि महिलाएं कर्ज लेने के मामले में जिम्मेदार होती हैं। इससे पता चलता है कि एनटीसी ग्राहकों के लिए पहला लोन लेने की उम्र पिछले पांच सालों में बढ़ गई है। पहला लोन लेने की औसत आयु 2019 में 26 साल से बढ़कर 2023 में 31 साल हो गई है।

फाइब के सह-संस्थापक और सीईओ अक्षय मेहरोत्रा ने कहा कि हमने उपभोक्ता क्रेडिट व्यवहार में बदलाव को समझने और यह सुनिश्चित करने के लिए यह अध्ययन किया कि हमारे प्रोडक्ट और सर्विस ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं।

RBI ने बैंकों को दिये निर्देश, मल्टीपल नेटवर्क से कार्ड चुनने का मिले ऑप्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।