Get App

पुरुषों की तुलना में महिलाएं हैं ज्यादा भरोसेमंद, लोन चुकाने में ज्यादा जिम्मेदार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म फाइब (Fintech Platform FIbe) ने महिला उधारकर्ताओं के बीच क्रेडिट बिहेवियर के बारे में दिलचस्प खुलासे किये हैं। रिसर्च में सामने आया कि महिलाएं अधिक जिम्मेदार क्रेडिट उधारकर्ता हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 4:00 PM
पुरुषों की तुलना में महिलाएं हैं ज्यादा भरोसेमंद, लोन चुकाने में ज्यादा जिम्मेदार
पुरुष उधारकर्ताओं की तुलना में समय पर ईएमआई चुकाने की उनकी संभावना 10% अधिक है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले फिनटेक प्लेटफॉर्म फाइब (Fintech Platform FIbe) ने महिला उधारकर्ताओं के बीच क्रेडिट बिहेवियर के बारे में दिलचस्प खुलासे किये हैं। रिसर्च में सामने आया कि महिलाएं अधिक जिम्मेदार क्रेडिट उधारकर्ता हैं क्योंकि पुरुष उधारकर्ताओं की तुलना में समय पर ईएमआई चुकाने की उनकी संभावना 10% अधिक है। यानी, लोन लेकर चुकाने में महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर है।

रिसर्च में कहा गया है कि ये उनके कर्ज के प्रति उनके ईमानदार दृष्टिकोण और सही फैसले लेने की आदतों को दर्शाता है, जो मजबूत फाइनेंशियल मैनेजमेंट को दर्शाता है। कि न्यू-टू-क्रेडिट (NTC) महिला ग्राहकों के बीच लोन की मांग पिछले 5 सालों में दोगुनी से अधिक हो गई है। सर्वे में बताया गया है कि 2019 में 18% से 2023 में 40% तक पहुंच गया है।

इसके उलट पुरुष एनटीसी ग्राहकों के बीच 22% की गिरावट आई और मांग 2019 में 82% से घटकर 2023 में 60% हो गई। फाइब रिसर्च ने महिला उधारकर्ताओं की क्रेडिट प्रोफाइल के आसपास दिलचस्प रुझानों का खुलासा किया। सभी महिला उधारकर्ताओं में एनटीसी ग्राहकों की हिस्सेदारी सबसे बड़ी 32% है।

जिन महिलाओं के पास क्रेडिट कार्ड है और वे नियमित रूप से लोन लेती हैं। उनकी संख्या 13% है। जबकि जिन महिलाओं के पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, लेकिन वे अन्य लोन लेती हैं, उनकी संख्या 18% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें