नए साल में घूमने जाएं नेपाल, IRCTC लेकर आया खास टूर पैकेज, आपके बजट में हो जाएगा फिट

IRCTC Nepal Tour Package: क्या आप भी नए साल में नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) नेपाल घूमने के लिए नया टूर पैकेज लेकर आया है। नेपाल के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज किसी भी शहर से ले सकते हैं लेकिन तब आपको ट्रांसपोर्ट का खर्च अलग से देना होगा

अपडेटेड Dec 14, 2023 पर 6:40 PM
भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है।

IRCTC Nepal Tour Package: क्या आप भी नए साल में नेपाल घूमने का प्लान कर रहे हैं। आईआरसीटीसी (IRCTC) नेपाल घूमने के लिए नया टूर पैकेज लेकर आया है। नेपाल के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज किसी भी शहर से ले सकते हैं लेकिन तब आपको ट्रांसपोर्ट का खर्च अलग से देना होगा। आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज में फ्लाइट का किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस की सर्विस मिलेगी। ये टूर पैकेज आपके बजट में शामिल होगा।

बजट में फिट बैठेगा नेपाल का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। अगर आप कम बजट में पड़ोसी देश नेपाल घूमना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। IRCTC के टूर पैकेज के जरिये नेपाल के काठमांडू और पोखरा आदि देख सकेंगे। इस टूर पैकेज की डेट्स नए साल से शुरू हैं। नए साल में 9 जनवरी 2024 और 14 जनवरी 2024 को जा सकते हैं। इन्हीं दो डेट्स पर टूर पैकेज उपलब्ध है।


ये है टूर पैकेज की कॉस्ट

IRCTC का नेपाल टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। इस टूर पैकेज में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल और खाना शामिल है। इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसमें फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 52,300 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो इसमें खर्च कम आएगा। तब आपको 44,800 रुपये हर एक व्यक्ति का देना होगा। 3 लोगों के लिए 44,100 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी।

IRCTC देगा ये सभी सर्विस

नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत मुंबई से होगी। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में फ्लाइट, बस, होटल, खाना, गाइड और बीमा आदि की सर्विस मिलती है। यह हवाई टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन के लिए है।

नेपाल का टूर पैकेज

भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। नेपाल में नगरकोट, काठमांडू, भक्तापुर और पुराना बाजार घूमना न भूलें। नेपाल की राजधानी काठमांडू हिमालय के पहाड़ों से घिरी हुई है। काठमांडू शहर के बीच में दरबार स्केवयर है जहां नेपाली ट्रेडिशनल डांस होता है। काठमांडू नेपाल के खूबसूरत शहरों में से एक है।

सस्ती है नेपाल की करेंसी

1 रुपए = 1.60 नेपाली रुपए

भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। यहां बजट होटल बजट होटल 2,000 रुपए से लेकर 3,500 रुपए में मिल जाएंगे। नेपाल घूमने में एक फायदा है कि वहां की करेंसी इंडिया के मुकाबले सस्ती है लेकिन यहां महंगाई है। नेपाल में इंडियन शॉपिंग कर सकते हैं लेकिन क्योंकि इंडिया और नेपाल में शॉपिंग करना प्राइस के मामले में लगभग एक जैसा है।

Share Market: शेयर बाजार हुआ रॉकेट, ₹4 लाख करोड़ की छप्परफाड़ कमाई, जानें वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।