Get App

Zerodha के नितिन कामत ने बताया उतार-चढ़ाव वाले बाजार में मुनाफे का असली मंत्र

जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने इसमें कहा है कि ज्यादातर इनवेस्टर्स के लिए सबसे अच्छी स्ट्रेटेजी डायवर्सिफिकेशन है। साथ ही उन्हें बाजार के अच्छे और बुरे फेज में अपना निवेश बनाए रखना चाहिए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 3:36 PM
Zerodha के नितिन कामत ने बताया उतार-चढ़ाव वाले बाजार में मुनाफे का असली मंत्र
आम तौर पर डेट और गोल्ड का प्रदर्शन शेयरों से अलग होता है।

जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामत ने इनवेस्टमेंट के बारे में एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि यह कोई नहीं बता सकता कि किस एसेट क्लास का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहेगा। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया है कि निवेश की सबसे अच्छी स्ट्रेटेजी क्या है। उनकी यह सलाह ऐसे वक्त बहुत काम की है, जब शेयर बाजार और बुलियन में आई गिरावट से निवेशक काफी चिंतित हैं।

डायवर्सिफिकेशन सबसे अच्छी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

कामत ने पोस्ट में कहा है कि ज्यादातर इनवेस्टर्स के लिए सबसे अच्छी स्ट्रेटेजी डायवर्सिफिकेशन है। साथ ही उन्हें बाजार के अच्छे और बुरे फेज में अपना निवेश बनाए रखना चाहिए। उन्होंने एक डेटा भी शेयर किया है, जिसमें अलग-अलग पोर्टफोलियो में रोलिंग दो साल के सिप रिटर्न को दिखाया गया है। इसमें प्योर इक्विटी सूचकांकों और मिक्स्ड पोर्टफोलियो की तुलना की गई है, जिसमें शेयर, डेट और गोल्ड शामिल हैं।

पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन से घटता है रिस्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें