Basant Panchami 2026: राशि अनुसार करें दान, मां सरस्वती की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। ये पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन राशि अनुसार दान करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 9:44 PM
Story continues below Advertisement
इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

Basant Panchami 2026: मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म में कई कारणों से खास माना जाता है। ये ज्ञान, स्वर, कला की देवी के प्रकट होने का दिन होने के साथ ही बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है और दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखना जरूरी नहीं होता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। माना जाता है कि इस दिन राशि अनुसार दान करने सुख-समृद्धि आती है।

कब है बसंत पंचमी

माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि - 23 जनवरी को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर

माघ की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का समापन - 24 जनवरी को सुबह 01 बजकर 46 मिनट पर

पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 07 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक

राशि अनुसार करें दान


मेष राशि- इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन्हें मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए बसंत पंचमी के दिन लाल चीजों, लाल वस्त्र, गुड़ और लाल धातु का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि- बसंत पंचमी के दिन इस राशि वालों को विद्या की देवी को प्रसन्न करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए। ये सफेद अनाज, मिठाई या फिर कपड़ों का दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन हरे वस्त्र, हरी सब्जियां, हरे अनाज जैसे मूंग दाल का दान करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि- बसंत पंचमी के दिन इस राशि के लोग सफेद वस्त्र, चांदी और खीर का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी और मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि- बसंत पंचमी के दिन गुलाबी रंग की चीजों का दान करें। यह दान उनके रिश्तों में मधुरता और खुशी लाएगा।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन गेहूं और फल का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।

तुला राशि- इस राशि वालों को बसंत पंचमी के दिन शहद और चांदी का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में सौभाग्य और सफलता ला सकता है।

वृश्चिक राशि- मां की विशेष कृपा पाने के लिए इस राशि के जातकों को इस दिन नारियल और काली वस्त्र का दान करना चाहिए। यह दान उनके जीवन में बाधाओं को दूर करता है।

धनु राशि- इस राशि के जातको को बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र, हल्दी और केले का दान करने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि- मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए इस राशि वाले जातकों को बसंत पंचमी के दिन गरीबों को पुस्तक का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि- इस राशि वाले जातक को बसंत पंचमी के दिन कला से जुडी हुईं चीजों का दान गरीबों को करना चाहिए।

मीन राशि- विद्या की देवी को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी के दिन पीला चावल, केसर और गाय के घी का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mauni Amavasya 2026: 18 या 19 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? जानें मौन व्रत का महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।